Posts

Showing posts from April, 2023

बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को बंगाल पहुंचे.

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ जिस तरह ममता बनर्जी एवं अखिलेश यादव से भेंट की और विपक्षी एकता पर जोर दिया, उससे यह प्रतीति होना स्वाभाविक है कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल तेज हो रही है। ममता बनर्जी के साथ मीटिंग के बाद बिहार के सीएम ने कहा कि हमने तय किया है कि सभी पार्टियों को एक साथ आकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना चाहिए. विपक्षी दलों को देश के विकास के बारे में सोचने के लिए एक मंच पर आना होगा. बीजेपी को देश के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है. बीजेपी नेताओं को तो केवल  प्रचार की चिंता है.